BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
बिलासपुर; दो साल से फरार लूट का आरोपी गिरफ्तार….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर थाना क्षेत्र के अपराध क्रमांक 213/2023 में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी बीते दो वर्षों से फरार था और दूसरे राज्य भागने की फिराक में था। 23 अप्रैल 2023 को आरोपी ने अपने साथी के साथ प्लॉट पूछने के बहाने एक महिला के गले से करीब 35 हजार रुपये का सोने का मंगलसूत्र लूट लिया था। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी संजू साहू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने वारदात स्वीकार की है। अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
