BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; रतनपुर में 225 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, महिला कोचिया गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त हो गई हैं। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के निर्देश पर रतनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 225 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। इस मामले में एक महिला कोचिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जाली निवासी रामलल्ली मरकाम अपने घर में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब जमा कर बिक्री की तैयारी कर रही है। सूचना की पुष्टि के बाद रतनपुर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी। छापेमारी के दौरान आरोपी महिला के घर के आंगन से 225 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा आरोपी की निशानदेही पर तालाब किनारे रखे गए 20 से 25 डिब्बों में भरे पास को मौके पर ही नष्ट किया गया। शराब बनाने के लिए रखे गए लगभग 120 खाली प्लास्टिक डिब्बों को भी नष्ट किया गया है। गिरफ्तार महिला रामलल्ली मरकाम पति जितेंद्र मरकाम, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम जाली, थाना रतनपुर के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई को लेकर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने साफ संदेश दिया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...