BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मिला बम से भरा ट्रक, पुलिस जुटी जांच में….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिला न्यायालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी अलर्ट के बीच बिलासपुर में एक संदिग्ध ट्रक मिलने से हड़कंप मच गया। ट्रक तमिलनाडु नंबर प्लेट का है और उसमें भारी मात्रा में पटाखे भरे हुए थे। जानकारी के अनुसार, 8 जनवरी की सुबह तमिलनाडु से भेजे गए एक ई-मेल में बिलासपुर और राजनांदगांव के जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद से ही दोनों जिलों में पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी दौरान बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर रोड पर तमिलनाडु नंबर प्लेट वाला ट्रक (TN-52 P-9783) खड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक से पटाखों से भरे कार्टन एक पिकअप वाहन में उतारे जा रहे थे। ट्रक गांव और रिहायशी इलाके के बीच बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के खड़ा था, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित किया और जांच शुरू की। ट्रक और उसमें रखे पटाखों की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि ट्रक में मौजूद पटाखों का बम धमकी वाले ई-मेल से कोई संबंध है या नहीं। सुरक्षा एजेंसियां हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही हैं। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...