BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर, मल्हार नवोदय में हंगामा छात्र की मौत के बाद धरना, प्रबंधन पर गंभीर आरोप…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मल्हार स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 10 के छात्र हर्षित यादव की इलाज में देरी से हुई मौत के बाद छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। घटना के दो दिन बाद बुधवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं स्कूल गेट के बाहर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। छात्रों ने प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए और कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग की। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि हर्षित की तबीयत खराब होने पर समय पर न इलाज मिला, न एंबुलेंस की व्यवस्था की गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ती गई और इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्रों ने हॉस्टल की बदहाल स्थिति भी उजागर की। उनके अनुसार टॉयलेट टूटे हुए हैं, सीपेज की समस्या है, पंखे खराब हैं और सफाई व्यवस्था नाममात्र की है। 500 छात्रों के लिए सिर्फ 3 सफाई कर्मचारी होने से गंदगी और बदबू हमेशा बनी रहती है। खाने की गुणवत्ता पर भी छात्रों ने सवाल उठाए, कहा—दाल में पानी अधिक और सब्ज़ी में सिर्फ उबला आलू दिया जाता है। छात्रों ने बताया कि कई बार शिकायत करने पर भी प्रबंधन ने समस्याओं को नज़रअंदाज़ किया। उलटे उन्हें डांटकर चुप करा दिया जाता था। प्री-बोर्ड परीक्षा के बावजूद छात्र सड़क पर उतरने को मजबूर हुए। वहीं, परिजनों ने भी नवोदय प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना ने विद्यालय की व्यवस्था और मेडिकल सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...