ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर के राजीव प्लाजा में ऑटो चालकों की गुंडागर्दी, गार्ड पर लाठी-डंडों से हमला..व्यापारियों का फूटा गुस्सा, पुलिस पर उठे सवाल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव प्लाजा में बीती रात एक गंभीर और सनसनीखेज घटना सामने आई। प्लाजा परिसर के भीतर जबरन ऑटो घुसाने को लेकर हुए विवाद में ऑटो चालकों ने जमकर गुंडागर्दी की। मना करने पर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक ऑटो चालक दबंगई दिखाते हुए अपना ऑटो प्लाजा के अंदर ले आया। जब गार्ड ने नियमों का हवाला देकर उसे रोकने का प्रयास किया तो ऑटो चालकों ने आपा खो दिया और सामूहिक रूप से गार्ड पर हमला कर दिया। घायल गार्ड को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद व्यापारी संघ के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में व्यापारी तारबाहर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को देख भी लिया, इसके बावजूद तत्काल सख्त कार्रवाई नहीं की गई। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों के साथ सख्ती बरतने के बजाय नरमी दिखाई, जिससे उन्हें मौके से फरार होने का अवसर मिल गया।

अब सवाल यह उठ रहा है कि जब आरोपी मौके पर मौजूद थे तो तत्काल गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई। फिलहाल घटना को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, कड़ी कार्रवाई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...