ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

लोरमी में महिला से छेड़छाड़; घर में घुसकर की अश्लील हरकत.. दो आरोपी गिरफ्तार!

लोरमी: (प्रांशु क्षत्रिय) मुंगेली पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में संवेदनशीलता और शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। घटना लोरमी थाना क्षेत्र की है। 17 फरवरी 2026 को पीड़िता ने लोरमी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पड़ोस में रहने वाले वेदप्रकाश अग्रवाल और रंजीत अग्रवाल पुरानी रंजिश के चलते उसके घर पहुंचे। पीड़िता के अनुसार आरोपी दरवाजा तोड़कर जबरन घर में घुस आए और उसका हाथ पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकत की। इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़िता की शिकायत पर लोरमी थाने में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उप पुलिस अधीक्षक लोरमी हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़िता सहित गवाहों के बयान दर्ज किए। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रंजीत अग्रवाल (26 वर्ष) एवं वेदप्रकाश अग्रवाल (28 वर्ष) को हिरासत में लिया गया। दोनों आरोपी प्रदीप अग्रवाल के पुत्र हैं और वार्ड क्रमांक 15, गायत्रीपारा, लोरमी के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि महिलाओं के विरुद्ध किसी भी अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...