BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

सीपत में दर्दनाक सड़क हादसा; दो बाइकों की आमने-सामने टक्कR..एक की मौत, दूसरा गंभीर!

बिलासपुर: (देवेश शर्मा) बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हरिया आईटीआई के पास शनिवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ऊनी निवासी राजकुमार मौवार पिता अर्जुन मौवार उम्र 50 वर्ष और रामकुमार मौवार पिता पहारु सिंह उम्र 45 वर्ष हीरो डीलक्स बाइक क्रमांक सीजी 11 एएन 0593 से किसी काम से खम्हरिया आए हुए थे। काम निपटाकर दोनों जब वापस ग्राम ऊनी लौट रहे थे, तभी खम्हरिया आईटीआई के सामने ऊनी की ओर से आ रही तेज रफ्तार हीरो स्प्लेंडर बाइक क्रमांक सीजी 10 बीएफ 1135 से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद स्प्लेंडर बाइक सवार युवक बाइक को घटनास्थल पर छोड़कर मौके से फरार हो गए। आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायल राजकुमार और रामकुमार को तत्काल बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजकुमार मौवार को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामकुमार मौवार की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाइकों को जब्त कर लिया। पुलिस फरार बाइक सवारों की तलाश में जुट गई है तथा मामले की जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!