BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में किसानों की आवाज को मिला मजबूत नेतृत्व; बिल्हा के अशोक कौशिक बने किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) भाजपा संगठन ने बिलासपुर शहर किसान मोर्चा में अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए अशोक कौशिक को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के बरतोरी निवासी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक कौशिक की नियुक्ति को संगठन में नई ऊर्जा के रूप में देखा जा रहा है। लंबे राजनीतिक अनुभव और मजबूत जनसंपर्क के लिए पहचाने जाने वाले अशोक कौशिक किसानों के मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहे हैं। खेती, सिंचाई, समर्थन मूल्य और किसान कल्याण योजनाओं को लेकर वे मुखर आवाज उठाते रहे हैं। उनकी जमीनी कार्यशैली और सहज व्यक्तित्व के कारण क्षेत्र में किसानों और आम नागरिकों के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। अशोक कौशिक पूर्व में जिला पंचायत सदस्य के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वे जिला कुर्मी समाज के संरक्षक तथा कुर्मी चेतना मंच छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सामाजिक और संगठनात्मक क्षेत्र में उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....