BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; दगोरी नोवा पावर प्लांट में मजदूरों की बहाली की मांग, छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का घेराव…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) दगोरी स्थित नोवा पावर प्लांट से हटाए गए मजदूरों को दोबारा काम पर रखने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, बिलासपुर ने आज प्लांट का घेराव किया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रभावित मजदूर मौके पर मौजूद रहे। संगठन ने आरोप लगाया कि प्लांट प्रबंधन और ठेकेदार ने बिना किसी पूर्व सूचना और ठोस कारण के मजदूरों को काम से निकाल दिया, जो श्रम कानूनों का खुला उल्लंघन है। लंबे समय से प्लांट में काम कर रहे मजदूरों को अचानक हटाए जाने से उनके परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। घेराव के दौरान छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने स्पष्ट कहा कि जब तक सभी निकाले गए मजदूरों की बहाली नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मजदूरों ने भी अपनी समस्याएं सामने रखते हुए कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। संगठन ने प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कोई ठोस समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्लांट प्रबंधन की होगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...