बिलासपुर; देर रात पार्टी पर पुलिस की सख्ती, नशे में धुत युवक पकड़े गए…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र के पत्रकार कॉलोनी में देर रात चल रही एक पार्टी के दौरान हंगामे की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच के दौरान शराब के नशे में धुत पांच युवकों को हिरासत में लिया। उनके साथ दो युवतियां भी मौजूद थीं। पुलिस द्वारा किए गए मेडिकल परीक्षण में युवकों के शराब सेवन की पुष्टि हुई, जिसके बाद उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा, मौके पर खड़े तीन वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सभी युवक-युवतियों को कड़ी समझाइश दी और बाद में उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा, नशाखोरी और कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।
