ChhattisgarhRaftaar News Cg
कुएं से मिला 10 दिन से लापता व्यक्ति का शव, पैर में बंधा था पत्थर…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी के राखी थाना क्षेत्र के गांव पौता में एक कुएं से 51 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान भोलाराम बया के रूप में हुई है, जो बीते करीब 10 दिनों से लापता थे। जानकारी के मुताबिक गांव से कुछ दूरी पर स्थित कुएं से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव की हालत खराब थी और जांच के दौरान एक पैर में पत्थर बंधा हुआ मिला, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से जांच जारी है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
