ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवारों को रौंदा, बुजुर्ग महिला की मौत…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरगबुंदिया बाजार चौक के पास शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात कार ने साइकिल सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ साइकिल पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक मृत महिला जांजगीर-चांपा जिले के कोसमंदा (चांपा) की रहने वाली थी। वह एक अन्य व्यक्ति के साथ साइकिल से रेड क्रॉस की ओर जा रही थीं। इसी दौरान बाजार चौक के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान मोहन यादव के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार वाहन की तलाश में आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...