ChhattisgarhRaftaar News Cg

तालाब में मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी…….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी के खमतराई इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब सीतला तालाब में एक युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान अर्जुन यादव के रूप में हुई है, जो खमतराई क्षेत्र में ही लालू नामक व्यक्ति की दुकान में समोसा बेचने का काम करता था। पुलिस को शव की तलाशी के दौरान अर्जुन की जेब से शराब की एक बोतल मिली, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब मौत के कारणों की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अर्जुन को देर रात तक दुकान के पास देखा गया था। सुबह जब लोगों ने तालाब में शव देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गौरतलब है कि सीतला तालाब में इससे पहले भी दो से तीन बार ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत और नाराज़गी दोनों है। खमतराई थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत हादसा, नशे या किसी अन्य कारण से हुई है। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....