ChhattisgarhRaftaar News Cg

युक्तियुक्तकरण में लापरवाही पड़ी भारी, 38 अतिशेष शिक्षक निलंबित….

कांकेर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग नहीं करने वाले अतिशेष शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 38 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अतिशेष घोषित किए जाने के बाद शिक्षकों को नए विद्यालयों में पदस्थ किया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा के बावजूद कई शिक्षकों ने वहां उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए विभाग ने तत्काल निलंबन के आदेश जारी किए। निलंबन संबंधी आदेश सभी जिला अधिकारियों और संबंधित स्कूल प्राचार्यों को भेज दिए गए हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई से जिले के शिक्षा महकमे में हलचल मच गई है और अन्य शिक्षकों में भी चिंता का माहौल देखा जा रहा है। शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि आगे भी आदेशों की अनदेखी करने वालों पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...