Raftaar News Cg

खेल स्पर्धा युवाओं को आगे आने के लिए बेहतर मंच: राजवाल…. भोथीडीह में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता हुआ सम्पन्न, कर्रा की टीम ने प्रथम स्थान पर किया कब्जा

मस्तूरी:- (प्रांशु क्षत्रिय) विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लावर भोथीडीह में व्बायस इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब द्वारा टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लगातार चल रहे प्रतियोगिता में क्षेत्र से अनेकों क्रिकेट टीमों ने बढ़ चड़ कर हिस्सा लिया। जिसका शुभारम्भ अतिथियों के द्वारा पूजा अर्चना, नारियल तोड़कर और फीता काटकर किया गया था।

कार्यक्रम के समापन के अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता अशोक राजवाल ने खिलाड़ियों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल स्पर्धा युवाओं को आगे आने के लिए बेहतर मंच है। जिसमें जीतते हुए फाइनल मैच कर्रा और भोथीडीह के बीच खेला गय, जिसमें भोथीडीह ने शुरुआत बैटिंग करते हुए बारह ओवर के मैच में 89 का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करते हुए कर्रा टीम ने दस ओवर में ही पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल करते हुए रोमांचक मैच को अपने नाम कर लिया। प्रथम स्थान कर्रा टीम पहला ईनाम ईक्कीस हजार व शील्ड, द्वितीय ईनाम ग्यारह हजार व शील्ड और तीसरा ईनाम मस्तूरी टीम ने जीत हासिल करते हुए पाँच हजार व शील्ड अपने नाम किया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कांग्रेस नेता अशोक राजवाल ने भोथीडीह समिति को बधाई देते हुए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए हौसला बढ़ाया और छतीसगढ़ सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने चलाये जा रहे खेल योजनाओं के बारे में खिलाडियों को अवगत कराया। इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस नेता अशोक राजवाल, विशिष्ट अतिथि जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह, चंदन कैवर्त, हर प्रसाद, परसराम कुंवर, हीरालाल, सनद, सुखनंदन, कुंजराम, जगेशवर, राजेश, डा.सुरेश, रामेश्वर, कन्हैया, राहुल, विजय रत्न, सोमू, गौरीशंकर, उमेश श्यामता, कामता, आनंद, केतु, गजेन्द्र राज सहित जनप्रतिनिधि ग्रामवासी एवं समस्त खिलाडी़ उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
पुरानी रंजिश में युवक की हत्या: 2 आरोपी व 2 नाबालिग गिरफ्तार, चाकू से किया था हमला! बैलगाड़ी पर निकली बारात: बिना डीजे और तामझाम के निकली देसी बारात; सेलूद गांव में दूल्हे ने सादगी और ... तांदुला नहर में दर्दनाक हादसा: नहाते समय पिता-बेटी की बहने से मौत...20 किमी दूर मिली मासूम की लाश! बिलासपुर; नाली में पेशाब को लेकर विवाद: 10 आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 3 गिरफ्तार 7 नाबालिग पकड़े... बिलासपुर; नाबालिग को भगाकर किया दुष्कर्म: रायपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया आरोपी! बिलासपुर; बीट सिस्टम से सकरी पुलिस को बड़ी सफलता: 9 चोरी की वारदातों का खुलासा, शातिर गिरोह गिरफ्तार... बिलासपुर में स्काउट-गाइड कार्यशाला का आयोजन: सदस्यता वृद्धि और युवा कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा... पुरानी रंजिश में पत्थर से कुचलकर की गई हत्या: अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी; नाबालिग और महिला आरोपी गिरफ... छाल थाना पुलिस की सख्ती: पशुक्रूरता मामले में कार्रवाई; मवेशी वध के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार! ट्रांसपोर्ट नगर में दिनदहाड़े हमला और लूट: ऑफिस में घुसकर मारपीट, पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा!