ChhattisgarhRaftaar News Cg

संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी के उरला थाना क्षेत्र के नया बेंद्री इलाके में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने जब शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और मृत युवक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच आगे बढ़ने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!