ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
मुर्गा नहीं बनाने पर पति ने की पत्नी की हत्या, आत्महत्या बताने फांसी पर लटकाया, आरोपी गिरफ्तार…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ग्राम काराडेगा पटेलपारा में घरेलू विवाद के दौरान एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और बाद में शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी गिरधारी पैकरा (27) ने मामूली विवाद के बाद लोहे की फुंकनी और धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत हत्यात्मक पाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
