BilaspurChhattisgarhMasturiPoliticsRaftaar News CgSipat

बिलासपुर में अल्पसंख्यक कल्याण समिति गठित…पत्रकार रियाज अशरफी को मिली अहम जिम्मेदारी!

बिलासपुर (प्रांशु क्षत्रिय): जिले में अल्पसंख्यक समुदाय के स्वांगीर्ण विकास और कल्याण को मजबूती देने के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने एक अहम कदम उठाया है। शासन के निर्देशानुसार बिलासपुर जिले में जिला स्तरीय अल्पसंख्यक कल्याण समिति तथा प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम की निगरानी समिति का गठन किया गया है। कलेक्टर (आदिवासी विकास) कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कलेक्टर संजय अग्रवाल को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि सहायक आयुक्त (आदिवासी विकास) को सदस्य-सचिव की भूमिका दी गई है। समिति में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से 16 प्रतिष्ठित सदस्यों को शामिल किया गया है, जो अल्पसंख्यकों से जुड़े विकास कार्यों की निगरानी व दिशा-निर्देश तय करेंगे। इस समिति में सीपत निवासी इंतेजामिया कमेटी दरगाह लुतरा शरीफ के सेक्रेटरी पत्रकार रियाज अशरफी को भी सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। रियाज अशरफी की नियुक्ति को क्षेत्र में सराहना मिल रही है और यह उम्मीद जताई जा रही है कि वे अल्पसंख्यक समुदाय की आवाज को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। अन्य सदस्यों में श्रीमती तब्बसुम, साहिना बानो, यास्मीन खान, रशीद उल्ला खान, हाजी जुबेर अली, सबरजीत कौर, डॉ. नवनीत सिंह, श्रवण छाबड़ा, कवीना नाथ, मलय जहानी, संजय कुमार हीराधर, हरीश नागदौने और सचिन जैन शामिल हैं। वहीं, प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समिति में श्रीमती तब्बसुम, डॉ. नवनीत सिंह और हरीश नागदौने को सदस्य बनाया गया है। इन समितियों का मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के लिए संचालित योजनाओं का सुचारू क्रियान्वयन, प्रभावी निगरानी और वास्तविक लाभार्थियों तक योजनाओं को पहुंचाना है। यह नियुक्ति न केवल रियाज अशरफी के लिए गर्व का विषय है, बल्कि सीपत क्षेत्र के लिए भी एक सकारात्मक संकेत है। जो समाज सेवा की दिशा में यह कदम आने वाले समय में अल्पसंख्यक वर्ग के लिए नए अवसरों और विकास की राह खोल सकता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...