ChhattisgarhRaftaar News Cg

नरकंकाल मिलने से सनसनी, इलाके में फैली दहशत…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब दुकान की ओर जाने वाले मार्ग के पास सड़क किनारे एक नरकंकाल मिला। नरकंकाल दिखते ही ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मोहगांव थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इलाके को सुरक्षित करते हुए जांच शुरू की। पंचनामा कार्रवाई के बाद नरकंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव भेजा गया। मामला खैरागढ़ जिला का है पुलिस को घटनास्थल से मिले कपड़ों के आधार पर परिजनों ने नरकंकाल की पहचान पैलीमेटा निवासी अनाड़ी धुर्वे (33 वर्ष) के रूप में की है। बताया जा रहा है कि अनाड़ी बीते करीब डेढ़ महीने से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही थाने में दर्ज कराई जा चुकी थी। थाना प्रभारी रोहित रजक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका है कि कुछ समय पहले क्षेत्र में बांध का पानी भरा हुआ था और शराब के नशे में युवक पानी में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...