ChhattisgarhRaftaar News Cg

सर्विस बनी तबाही; स्कूटी में स्पार्क से शिक्षक के घर में लगी आग.. दो वाहन जले!

कोंडागांव: (प्रांशु क्षत्रिय) कोंडागांव के आलबेडा फॉरेस्ट कॉलोनी में गुरुवार शाम करीब 7 बजे शिक्षक अजय मरकाम के घर में आग लग गई। यह हादसा घर में खड़ी स्कूटी में अचानक स्पार्क होने से हुआ। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पार्किंग एरिया के साथ लिविंग रूम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से स्कूटी और एक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। इसके अलावा घर में रखा फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान भी नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार, जिस स्कूटी में आग लगी, उसे उसी दिन सर्विस कराकर घर लाया गया था। शाम के समय अचानक उसमें स्पार्क हुआ, जिससे निकली चिंगारी पास में रखे सामान तक पहुंच गई और आग फैल गई। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के सभी सदस्य किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे। पड़ोसियों को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल विभाग को भी सूचना दी गई, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही मोहल्ले के लोगों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने विद्युत उपकरणों और वाहनों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...