ChhattisgarhRaftaar News Cg

JEE की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र के लापता होने से हड़कंप, इंद्रावती पुल पर मिली स्कूटी, नदी में कूदने की आशंका, नोट में लिखा…Sorry mumma papa and bhai. Sorry sabko, Rona mat!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जगदलपुर में 17 वर्षीय छात्र अंश श्रीवास्तव के लापता होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। अंश गुरुवार 8 जनवरी की सुबह करीब 9 बजे नानी के घर से बिना बताए निकला था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। अगले दिन शुक्रवार को इंद्रावती नदी पुल पर अंश की स्कूटी खड़ी मिली, जिससे उसके नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, जो अब तक जारी है। परिजनों के अनुसार अंश JEE परीक्षा की तैयारी कर रहा था और करीब 15 दिन पहले रायगढ़ से जगदलपुर नानी के घर आया था। इसी बीच उसके माता-पिता के मोबाइल पर अंश की ओर से भेजा गया एक डिजिटल नोट भी सामने आया है, जिसमें उसने खुद को असफल बताते हुए माफी मांगी है।

डिजिटल नोट में लिखा है…..

“सॉरी मम्मी-पापा, मैं कुछ नहीं कर पाया। मैं फेलियर हूं। इसमें आप लोगों की कोई गलती नहीं है। प्लीज प्रॉमिस करिए आप रोएंगे नहीं। अयान का ध्यान रखना, मुझे भूल जाना… सॉरी।”

अंश के पिता साउथ अफ्रीका में इंजीनियर हैं। बेटे के लापता होने की सूचना मिलते ही वे भारत के लिए रवाना हो गए हैं। इधर, पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि अंश घर छोड़कर क्यों गया। फिलहाल नाबालिग छात्र की तलाश जारी है और प्रशासन ने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...