ChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; जिंदल कोयला खदान को लेकर हिंसक प्रदर्शन, पुलिस पर हमला, वाहनों में आगजनी…..

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में जिंदल कोयला खदान के विरोध में चल रहा आंदोलन अचानक उग्र हो गया। तमनार क्षेत्र के मनार सीएचपी चौक पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। हालात बिगड़ते ही प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस घटना में तमनार थाना प्रभारी कमला पुसाम गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने मौके पर खड़ी एक बस और एक कार में आग भी लगा दी, जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि 8 दिसंबर को जिंदल कोयला खदान से जुड़ी कथित नियमविरुद्ध जनसुनवाई के बाद से ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं। आज जब पुलिस आंदोलन को शांत कराने पहुंची, तो प्रदर्शनकारी भड़क उठे और स्थिति हिंसक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके के लिए रवाना हो गए। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और एहतियातन इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और शांति व्यवस्था बहाल करने की कोशिश जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...