BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; नहर किनारे चल रही थी हाथ भट्टी, पुलिस ने पकड़ी 55 लीटर महुआ शराब……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोनी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में ग्राम अमतरा के पास नहर किनारे चल रही हाथ भट्टी पर पुलिस ने छापा मारकर 55 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि अमतरा निवासी मनीष मरकाम नहर किनारे हाथ भट्टी की शराब बनाकर उसे बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दबिश दी। तलाशी के दौरान दो प्लास्टिक डिब्बों में 50 लीटर और एक जरीकेन में 5 लीटर कच्ची महुआ शराब मिली। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 11 हजार रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपी शराब से संबंधित कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!