Raftaar News Cg

बिलासपुर; अनहोनी को जन्म दे गई लापरवाही, हाई टेंशन तार टूटने से गाय की मौत, टली बड़ी जनहानि……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) परसदा में हाई टेंशन लाइन की लापरवाही ने एक बार फिर खतरे की घंटी बजा दी। ट्रांसपोर्ट नगर से होकर गुजर रही हाई टेंशन बिजली लाइन पर अचानक अधिक लोड पड़ने से तार जल गया और टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। उसी दौरान वहां मौजूद एक गाय इसकी चपेट में आ गई, जिससे करंट लगने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि आसपास मौजूद व्यापारियों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए रास्ता बंद कर दिया, जिससे वहां से गुजर रहे राहगीरों और वाहन चालकों की जान बच सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ लोग और वाहन चालक हाई टेंशन तार के बेहद करीब थे और बाल-बाल बच गए। यदि थोड़ी भी देर होती तो यह हादसा बड़ी जनहानि में बदल सकता था। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं नई नहीं हैं। इससे पहले भी कई बार हाई टेंशन तारों को लेकर गंभीर हादसे हो चुके हैं। व्यापारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मौखिक और लिखित रूप से कई बार शिकायत की, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। विभाग की अनदेखी के चलते क्षेत्र में हमेशा जान का खतरा बना हुआ है। व्यापारियों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ समय पहले उन्होंने अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने खर्च से नया ट्रांसफार्मर लगवाया था, लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारियों ने उसे रातों-रात हटाकर ले लिया। इसके बाद से इलाके में ओवरलोड की समस्या और बढ़ गई, जिसका नतीजा अब इस हादसे के रूप में सामने आया है। घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पूरे इलाके की जर्जर हाई टेंशन लाइन को बदलकर नई लाइन नहीं लगाई गई, तो वे बिजली कार्यालय तिफरा का घेराव करेंगे। व्यापारियों का कहना है कि वे अब किसी और अनहोनी का इंतजार नहीं करेंगे। अब सवाल यह है कि क्या बिजली विभाग इस चेतावनी को गंभीरता से लेगा, या फिर किसी और बड़ी जनहानि के बाद ही जिम्मेदारों की नींद खुलेगी। इलाके के लोग जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...