ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, भाजपा युवा मोर्चा का पदाधिकारी गिरफ्तार…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) राजनांदगांव जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत की गई। डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम राजाखुज्जी में सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश दी, जहां से राजीव गिरी गोस्वामी को अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा गया। आरोपी के पास से 69 पाव देसी शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से इलाके में शराब कोचिया का काम कर रहा था, जिससे गांव की महिलाएं काफी परेशान थीं। कार्रवाई के बाद महिलाओं ने डोंगरगांव पुलिस का आभार जताया। इसी दिन एक अन्य कार्रवाई में ग्राम साल्हे मार्ग पर नुतन कुमार सिन्हा को 35 पाव देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 104 पाव (18.720 बल्क लीटर) अवैध देसी शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 8,320 रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...