Raftaar News Cg

भोजनालय के सामने से मोटर साइकिल किया चोरी…..! ग्राहक की तलाश में था आरोपी….! बिल्हा पुलिस ने किया तलाश….. आरोपी हुआ गिरफ्तार…. ? 

बिल्हा:- (प्रांशु क्षत्रिय) मोटर सायकल चोरी के आरोपी को बिल्हा पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी से चोरी की मोटर सायकल किमती 12000 रुपए किया गया जप्त। बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को प्रार्थी मंगला राम जाट पिता रामदीन जाट उम्र 32 साल साकिन रहंगी थाना चकरभाठा के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि रविवार को अपने भोजनालय के सामने अपनी मोटर साईकल बजाज प्लेटिना क्र. सीजी 10 एक्स 2775 को रखा था, जो रात्रि करीबन 2.20 बजे के मध्य खडे जगह पर नहीं था। आसपास पता किया पता नहीं चला कोई अज्ञात चोर मोटर सायकल को चोरी ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बिल्हा में अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिल्हा के द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपी और मशरूका की पतासाजी की जा रही थी, पतासजी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति महुआ चौक के पास चोरी के मोटर सायकल को बेचने के लिये ग्राहक का तलाश कर रहा है, सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़कर पुछताछ करने पर संदेही राजेन्द्र प्रसाद पटेल पिता विजय पटेल उम्र 26 वर्ष साकिन पाता दुवारी थाना औरंगा जिला कोरबा छ.ग. भोजनालय के सामने से चोरी करना स्वीकार किया। चोरी किए गये मोटर सायकल को आरोपी से बरामद कर आरोपी राजेन्द्र प्रसाद पटेल को धारा 379 भादवि एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान-

थाना प्रभारी देवेश राठौर, प्रधान आरक्षक शत्रुहन मेश्राम, खेम सिंह श्याम, आर. संतोष मरकाम, सुरेन्द्र कौशिक, शत्रुहन जगत, सचिन नामदेव।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...