ChhattisgarhRaftaar News Cg

विधायक बालेश्वर साहू धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार, 22 जनवरी तक जेल में, राजनीति हलचल तेज…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बालेश्वर साहू को धोखाधड़ी और गबन के एक मामले में कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने विधायक को आज जिला न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 22 जनवरी 2026 तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। यह मामला थाना चाम्पा क्षेत्र से जुड़ा है। मामले में प्रार्थी राम कुमार शर्मा (उम्र 46 वर्ष), निवासी परसापाली, थाना सारागांव ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की जांच की गई। जांच में सामने आया कि विधायक बालेश्वर साहू और उनके सहयोगी गौतम राठौर ने मिलकर प्रार्थी से 42 लाख 78 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 450/2025 के तहत धारा 420, 467, 468, 471 और 34 भादवि में मामला दर्ज किया। पुलिस ने विवेचना पूरी करने के बाद 9 जनवरी 2026 को माननीय CJM न्यायालय में चालान पेश किया। चालान स्वीकार होने के बाद कोर्ट ने जेल वारंट जारी कर दिया। चालान पेश होने के बाद विधायक बालेश्वर साहू की ओर से रेगुलर बेल के लिए आवेदन किया गया, लेकिन न्यायालय ने जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके बाद पुलिस ने विधायक को जिला जेल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। विधायक की गिरफ्तारी के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...