ChhattisgarhRaftaar News Cg

रिश्तों का कत्ल, मामा ने ही उतारा भांजे को मौत के घाट, पुलिस का सनसनीखेज खुलासा! 

गरियाबंद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। ग्राम दर्रीपारा (कोचवाय) में भांजे की हत्या के आरोपी मामा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। 18 अगस्त को थाना सिटी कोतवाली को सूचना मिली थी कि ग्राम दर्रीपारा निवासी जयलाल निषाद अपने घर के आंगन में खून से लथपथ हालत में मृत पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव की जांच की, जिसमें शरीर पर चोट और मारपीट के निशान पाए गए। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक के मामा चन्द्रकुमार निषाद पर संदेह गहराया। हिरासत में लेकर की गई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक आदतन शराबी था और अक्सर विवाद करता था। 17 अगस्त की रात भी झगड़े के दौरान गुस्से में उसने चूल्हे के पास रखी लोहे की फुंकनी पाइप से भांजे के सिर पर हमला कर दिया। जब वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा, तो आरोपी ने उसके सीने पर बैठकर गला दबाकर हत्या कर दी। पुख्ता सबूत और आरोपी के कबूलनामे के बाद पुलिस ने 45 वर्षीय चन्द्रकुमार निषाद, पिता स्व. धनसिंग निषाद, निवासी दर्रीपारा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...