BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; घर से बकरी ले उड़े चोर..विरोध करने पर झगड़े पर उतरे आरोपी, पीड़ित ने एसपी कार्यालय व थाने में की शिकायत!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलीभाठा से बकरी चोरी का मामला सामने आया है। इमलीभाठा निवासी जुगनू सिदार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं सरकंडा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि शुक्रवार तड़के सुबह करीब 4 बजे मोहल्ले में रहने वाले किशन बसोर, दिनेश बसोर और सुनील सिदार उसके घर आए और उसकी दो बकरियां चोरी कर ले गए। प्रार्थी जुगनू सिदार ने बताया कि वह गुरुवार रात काम से लौटने के बाद भोजन कर सो गया था। शुक्रवार सुबह जब वह प्रसव के लिए उठा, तब उसने देखा कि उक्त तीनों आरोपी उसकी बकरियां ले जा रहे थे। जब उसने इसका विरोध कर पूछताछ की, तो आरोपी उससे झगड़ने लगे और विवाद की स्थिति बन गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि बकरी पालन उसकी आजीविका का मुख्य साधन है और इस चोरी से उसे आर्थिक नुकसान हुआ है। मामले में सरकंडा पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...