ChhattisgarhRaftaar News Cg

प्रेशर IED धमाके में CRPF के दो जवान गंभीर घायल…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से CRPF के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मालेवाही थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, घायल जवानों में इंस्पेक्टर दीवान सिंह गुर्जर और आरक्षक आलम मुनेश शामिल हैं। दोनों CRPF की 195वीं बटालियन में पदस्थ हैं। रोजाना की तरह गुरुवार को जवान सातधार और मालेवाही के बीच एरिया डोमिनेशन पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से प्लांट किए गए प्रेशर IED पर उनका पैर पड़ गया और जोरदार धमाका हो गया। धमाके में दोनों जवानों के हाथ-पैर समेत शरीर के कई हिस्सों पर चोटें आईं। घायल जवानों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर के एक प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों जवानों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है और उनका इलाज जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...