ChhattisgarhRaftaar News Cg

ट्रैक्टर से गिरकर मासूम की मौत, चालक ने पकड़े जाने के डर से शव को खाद गड्ढे में दफनाया…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) राजनांदगांव जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। ग्राम बिजेपार निवासी मासूम प्रभात अरकरा की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक ने घटना की जानकारी किसी को न देकर मामले को छिपाने के इरादे से बच्चे के शव को पास ही स्थित खाद के गड्ढे में दफना दिया। बताया जा रहा है कि प्रभात ट्रैक्टर में बैठा हुआ था। इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर पड़ा और ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने न तो परिजनों को सूचना दी और न ही पुलिस को, बल्कि शव को खाद के गड्ढे में दबाकर फरार हो गया। घटना के बाद मासूम के पिता ने अपने बेटे के गुमशुदा होने की शिकायत छुरिया थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की, जिसके दौरान पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने खाद गड्ढे से बच्चे का शव बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और आरोपी ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की जा रही है। मामले में हत्या, सबूत छिपाने समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
वन विभाग में नियम विरुद्ध तबादले पर बवाल, लिपिक संघ ने खोला मोर्चा; प्रतिबंध के बावजूद ट्रांसफर से म... सीपत में मानवता शर्मसार; मुक्तिधाम की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मचाय... शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद हुआ धमाका: सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत! दल्लीराजहरा में दर्दनाक हादस: सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी, तीन मजदूरों की मौत...राहत-बचाव... शराब के लिए मां से पैसे मांगने पर बेटे ने की मारपीट, आरोपी पुत्र न्यायिक रिमांड पर भेजा गया! महिला से दुष्कर्म का मामला: परिचित रिश्तेदार ने दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार! रायगढ़ में अपहरण कांड का खुलासा: युवक सकुशल बरामद, झारखंड से तीन आरोपी गिरफ्तार! पुरानी रंजिश में चाचा ने भतीजे की उंगली दांत से काटी, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; उर्स जुलूस में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्... बिलासपुर; ढाबे के बाहर अवैध वसूली: वाहन चालक और हेल्पर से मारपीट; ट्रक का शीशा भी तोड़ा, आरोपी गिरफ्...