ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

भतीजी निकली 51 लाख की चोरी की मास्टरमाइंड, बॉयफ्रेंड संग ऐश करने उड़ाए पैसे…..

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में पुलिस ने बड़ी चोरी का चौंकाने वाला खुलासा किया है। करीब 51 लाख रुपये से ज्यादा की चोरी किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि घर की ही भतीजी ने अपने बॉयफ्रेंड और दोस्तों के साथ मिलकर की थी। चोरी के पैसों से युवती ने रायपुर, जशपुर और झारखंड में पार्टियां कीं और एक लग्जरी कार तक खरीद ली। मामला थाना नारायणपुर क्षेत्र का है। 6 दिसंबर 2025 को केराडीह रैनीडांड निवासी सुषमा निकुंज ने अपने पुराने घर से नकदी और जेवर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि चोरी उनकी भतीजी मिनल निकुंज ने की है, जो कॉलेज की पढ़ाई के दौरान बॉयफ्रेंड अनिल प्रधान के संपर्क में आई थी। पुलिस जांच में पता चला कि मिनल ने घर की चाबी चुराकर सूटकेस से नगदी और सोने के जेवर निकाले। चोरी के पैसों से रायपुर में जन्मदिन पार्टी मनाई गई, सोने की बिस्किट उड़ीसा में बेची गई और 25 लाख की कार खरीदी गई। पुलिस ने मिनल निकुंज, उसके बॉयफ्रेंड अनिल प्रधान समेत 5 आरोपियों को रांची के एक होटल से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से कार, सोने की बिस्किट, जेवर, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जब्त माल की कुल कीमत करीब 51.82 लाख रुपये बताई गई है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...