BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; चार महीने बाद प्रयागराज से पकड़ा गया नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए आरोपी को कोनी थाना पुलिस ने चार महीने बाद प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लगातार शहर बदलकर छिप रहा था, लेकिन पुलिस की सतत निगरानी और तकनीकी जांच के बाद आखिरकार उसे पकड़ लिया गया। मामला 14 अगस्त 2025 का है, जब कोनी थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में स्वरित सिंह नामक युवक को गिरफ्तार किया था। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था, लेकिन 15 अगस्त की तड़के उसने हथकड़ी ढीली कर पुलिस को चकमा देते हुए फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने फरारी का अलग मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी प्रयागराज में छिपा हुआ है। वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए विशेष टीम बनाई गई, जिसने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद उसे सुरक्षित रूप से बिलासपुर लाया गया है। कोनी पुलिस अब आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम के कई सदस्यों की अहम भूमिका रही, जिनकी मेहनत से यह सफलता मिली।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...