BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर के इस चौक पर देर रात भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार-हाइवा की टक्कर, दो की हालत गंभीर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। सरकंडा थाना क्षेत्र के नूतन चौक के पास तेज रफ्तार कार और हाइवा के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर चारों ओर मलबा बिखर गया। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे। दुर्घटना में एक युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे एक युवती वाहन के अंदर फंस गई।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार सवार सभी लोग कोरबा जिले के निवासी हैं।

पुलिस ने हाइवा चालक से पूछताछ शुरू कर दी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों ने सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के सख्त पालन की मांग उठाई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...