BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पचपेड़ी में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 पाव देशी मदिरा जब्त! 

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में नशा मुक्ति और प्रहार अभियान के तहत पचपेड़ी पुलिस ने शुक्रवार को अवैध शराब कारोबार पर कड़ा प्रहार किया है। कार्रवाई में पतईडीह मोड़ निवासी विद्या चरण पाटले को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा और एसडीओपी मस्तूरी लालचंद मोहल्ले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्रवण कुमार ने टीम गठित कर कार्रवाई को अंजाम दिया। पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर के आंगन में अवैध देशी मदिरा छिपाकर बिक्री की तैयारी कर रहा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी के कब्जे से शराब की खेप बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी विद्या चरण पाटले को 16 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...