BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत तहसील का गांव कर्रा बना जागरूकता मॉडल; जल संरक्षण, नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा और स्वच्छता का दिया संदेश..“पानी बचाया नहीं तो आने वाली पीढ़ी प्यासे रहेगी”: कलेक्टर संजय अग्रवाल

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले के सीपत तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कर्रा में गुरुवार को जल संरक्षण एवं जल संवर्धन, नशा मुक्ति अभियान, साइबर फ्रॉड से बचाव, यातायात जागरूकता, प्लास्टिक मुक्त गांव, स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित-विकसित गांव निर्माण को लेकर एक व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे, जबकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने अध्यक्षता की। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख स्वपन कुमार मंडल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की गीत के साथ हुई। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों के छात्रों द्वारा नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं यातायात जागरूकता पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। ग्राम कर्रा के कलाकारों ने आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम सामाजिक समस्याओं के समाधान की दिशा में अहम हैं। उन्होंने निर्विरोध पंचायत चुनाव कराने पर ग्रामवासियों को बधाई दी और कहा कि जहां आपसी सहमति होती है, वहां विकास नहीं रुकता। उन्होंने बताया कि बिलासपुर में वर्षा तो पर्याप्त होती है, लेकिन पानी का संरक्षण न होना बड़ी चुनौती है। मई-जून में जलस्तर तेजी से गिरता है। उन्होंने कहा कि हम आने वाली पीढ़ी का पानी आज उपयोग कर रहे हैं। जल संरक्षण के लिए वर्षा जल का संग्रहण और रिचार्ज जरूरी है। गांव का पानी गांव में रोकना होगा। कलेक्टर ने बताया कि एनटीपीसी के सहयोग से 20–25 गांवों में वाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर बनाए जाएंगे।

एसएसपी रजनेश सिंह की सख्त अपील……

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि बिना जल के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। विश्व में मीठा पानी सीमित है और भविष्य में जल संकट गंभीर रूप ले सकता है। उन्होंने नशे को समाज और परिवार के लिए घातक बताते हुए कहा कि नशे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है, नशा सप्लायरों को आजीवन कारावास तक की सजा दिलाई गई है। उन्होंने किसानों को साइबर अपराध से सतर्क रहने की सलाह दी और यातायात नियमों के पालन पर जोर देते हुए कहा कि हेलमेट आपकी जान बचाता है।

78 वर्षीय दादूराम साहू बने मिसाल……..

झलमला निवासी 78 वर्षीय दादूराम साहू, जो हर समय हेलमेट पहनकर चलते हैं और आज तक सड़क हादसे का शिकार नहीं हुए, उनका विशेष सम्मान किया गया।

प्लास्टिक मुक्त गांव और महिला सशक्तिकरण की सराहना……

जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने ग्राम कर्रा को आदर्श गांव बताते हुए कहा कि यहां की महिलाएं निःशुल्क बर्तन बैंक चलाकर न सिर्फ प्लास्टिक मुक्त गांव बना रही हैं, बल्कि आय भी अर्जित कर रही हैं। एनटीपीसी परियोजना प्रमुख स्वपन कुमार मंडल ने कहा कि जल ही जीवन है, और एनटीपीसी केवल बिजली उत्पादन तक सीमित नहीं, बल्कि जल-पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध है। प्रभावित क्षेत्रों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों, लखपति दीदी योजना से जुड़ी महिलाओं, समाजसेवियों एवं शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत जांजी व सीपत के सरपंचों ने प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन के अधूरे कार्य शीघ्र पूर्ण कराने तथा एनटीपीसी स्टेज-3 के कारण जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का संचालन प्रणव शर्मा ने किया, जबकि आभार रियाज अशरफी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा नेता अभिलेश यादव, सरपंच संजय पटेल, उपसरपंच रिंकू शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!