तेज रफ्तार ट्रेलर ने हाईवा और एंबुलेंस को मारी टक्कर, चालक की मौत….

कोण्डागांव: (प्रांशु क्षत्रिय) नेशनल हाईवे 30 पर दहीकोंगा गांव के पास सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, अनियंत्रित ट्रेलर ने सामने से आ रही हाईवा को टक्कर मार दी और इसके बाद पीछे चल रही 108 एंबुलेंस से भी भिड़ गया। हादसे में ट्रेलर चालक अनिल जायसवाल की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रहा ट्रेलर जैसे ही दहीकोंगा के पास पहुंचा, तभी चालक को झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्रेलर ने सामने से आ रही हाईवा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे हाईवा मौके पर ही पलट गई। इसके बाद ट्रेलर पीछे चल रही 108 एंबुलेंस से भी टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर चालक अनिल जायसवाल वाहन में फंस गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल कोण्डागांव पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राहत की बात यह रही कि 108 एंबुलेंस में मौजूद मेडिकल टेक्नीशियन और पायलट सुरक्षित रहे। फिलहाल सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस मामले की जांच कर रही है।
