BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; रतनपुर के नया तालाब में मिला गुमशुदा युवक का शव ….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरवीडीह में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नया तालाब में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। तालाब में शव देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान इंद्र कुमार कश्यप (27 वर्ष), पिता संतोष कश्यप के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि इंद्र कुमार पिछले दो दिनों से घर से लापता था। गुमशुदगी की औपचारिक रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं कराई गई थी, लेकिन परिजन और ग्रामीण लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। परिजनों के अनुसार इंद्र कुमार को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। आशंका जताई जा रही है कि तालाब के पास जाते समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई या मिर्गी का दौरा पड़ने से वह पानी में गिर गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...