BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर! रोड पर कट्टा लहराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार: मुखबिरों ने दी थी सूचना..डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे आरोपी, पुलिस के पहुंचते ही भागने लगें आरोपी, पुलिस ने पकड़ा, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया, जो सड़क किनारे खड़े होकर लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे थे। इनमें से एक के हाथ में देशी कट्टा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मैटिक चौक सिरगिट्टी के पास दो संदिग्ध युवक राहगीरों में दहशत फैला रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी भागने की फिराक में थे, लेकिन सिरगिट्टी पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान विकास उर्फ बाके सिंह के पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……..

01. विकास उर्फ बाके सिंह पिता विजय उर्फ बृजभान उम्र 38 वर्ष निवासी बिजली आफिस के सामने श्री रामजी नगर सिरगिटटी थाना सिरगिटटी,

02. अरुण यादव पिता श्याम यादव उम्र 22 वर्ष निवासी शारदा मंदिर के पीछे नजर लाल पारा थाना सिरगिटटी।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत वन विभाग के सरकारी दफ्तर में जाम छलकने का वीडियो वायरल; डिप्टी रेंजर चिकन-मटन बनाते दिखे..10-15... मटियारी में लगा स्वास्थ्य शिविर..200 से ज्यादा ग्रामीणों की हुई जांच; मुफ्त एक्स-रे से लेकर दवाइयों ... बिलासपुर में कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला..एंजियोप्लास्टी के बाद मौत; अस्पताल में हंगामा..डॉ... बिलासपुर में बेजुबान पर कार का कहर; सड़क पर बैठी गाय को कुचला, CCTV में कैद हुई बेरहमी..FIR दर्ज! सीपत; घर में घुसा चोर, सामना होते ही गृहस्वामी का सिर रॉड से फोड़ा..वारदात के बाद फरार, गांव में दहश... सीपत में जंगल की रखवाली या कागजों में पहरेदारी? बीट गार्ड के निवास के पास ही कट गए 7 सागौन के पेड़..... सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया... वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14...