BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; नगर निगम की अतिक्रमण कार्रवाई, बसोर मोहल्ला में अतिक्रमण हटाया, लोगों में नाराजगी….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सरकंडा क्षेत्र में नगर निगम ने बसोर मोहल्ला में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। सुबह नगर निगम की टीम पुलिस बल और अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची और झोपड़ियों को खाली कराया गया। नगर निगम का कहना है कि यहां रहने वाले करीब 86 परिवारों को इमलीभाठा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों में बसाया जा रहा है। यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से की जा रही है। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। महिलाओं का कहना है कि वे कई दशकों से यहां रह रही हैं, फिर भी उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। कुछ झोपड़ियों को तोड़ा गया, जबकि कुछ को छोड़ दिया गया। एक महिला ने बताया कि उसका बेटा दिव्यांग है और गंभीर बीमारी से पीड़ित है। उनका घर तोड़ दिया गया, लेकिन अभी तक उन्हें नया मकान नहीं मिला है। नगर निगम अधिकारियों ने कहा है कि सभी पात्र परिवारों को मकान दिए जाएंगे। साथ ही जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नाले को चौड़ा किया जाएगा और क्षेत्र में विकास कार्य होंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...