ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवा की टक्कर से 2 की मौत, 9 घायल…..

बलौदाबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक ही परिवार के 9 सदस्य घायल हो गए। हादसा गिधपुरी थाना क्षेत्र के तेलासी गांव के पास रात करीब 2 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक, तेलासी गांव निवासी एक परिवार अपनी बीमार बेटी का झाड़-फूंक कराने खपरी गांव जा रहा था। परिवार क्रूजर गाड़ी से निकला था, जिसमें कुल 11 लोग सवार थे। रास्ते में खपरी और तमोरी गांव के बीच क्रूजर सड़क किनारे खड़ी थी। कुछ लोग गाड़ी से उतर चुके थे और बाकी अंदर बैठे हुए थे। इसी दौरान चिखली घाट की ओर रेत लेने जा रही एक हाईवा ने पीछे से खड़ी क्रूजर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि क्रूजर सड़क से उतरकर खेत में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे में शांति बाई कमल (70) और युगल किशोर कमल (18) की मौत हो गई। युगल किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि शांति बाई की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। घायलों में ज्योति कमल, नेहा कमल, संतोष, भूषण, जोगेंद्र और उमा भारती शामिल हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज खरोरा के कृष्णा हॉस्पिटल में चल रहा है। परिजनों ने बताया कि 17 वर्षीय सुषमा कमल की तबीयत खराब थी और उसे अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बैगा के पास ले जाया जा रहा था। राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त सुषमा गाड़ी में नहीं थी, जिससे वह सुरक्षित बच गई। गिधपुरी थाना प्रभारी संदीप बंजारे ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फरार हाईवा चालक की तलाश की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि...