ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

प्रेम प्रसंग ने लिया हिंसक रूप, लड़की ने की आत्महत्या की कोशिश, हुई जमकर मारपीट, पत्थरबाजी 6 लोग घायल…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मानिकपुर क्षेत्र में बुधवार रात नाबालिग प्रेम प्रसंग को लेकर बड़ा बवाल हो गया। मामूली विवाद से शुरू हुई बात इतनी बढ़ गई कि दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट व पत्थरबाजी हुई। इस झड़प में कुल छह लोग घायल हो गए, जबकि नाबालिग लड़की ने तनाव में आकर आत्महत्या करने का प्रयास भी किया। जानकारी के मुताबिक, मानिकपुर निवासी एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी का मोबाइल फोन घर ले आई थी। जब उसके पिता की नजर फोन पर पड़ी और स्क्रीन पर लड़के की तस्वीर दिखी, तो वे आगबबूला हो गए। गुस्से में पिता ने पहले बेटी के साथ मारपीट की और फिर लड़के को फोन कर घर बुला लिया। लड़के के घर पहुंचते ही लड़की के परिजनों ने उसकी भी पिटाई कर दी। इस घटना की भनक लगते ही नाबालिग लड़के के दोस्त आक्रोशित हो गए और वे युवती के घर पहुंच गए। इसके बाद वहां पत्थरबाजी शुरू हो गई और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। इस झड़प में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 112 के जरिए पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। घायलों को मानिकपुर पुलिस चौकी ले जाकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। मारपीट और तोड़फोड़ के बाद लड़का और उसके दोस्त मौके से फरार हो गए थे। लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बॉयफ्रेंड और उसके साथियों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर ने बताया कि मानिकपुर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है। दोनों ओर से शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...