ChhattisgarhRaftaar News Cg

शराब,घरेलू हिंसा और मारपीट से टूटा सब्र, पूरे परिवार ने की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मुखिया की हत्या…..

कांकेर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां घरेलू हिंसा से परेशान एक परिवार ने मिलकर घर के मुखिया की हत्या कर दी। लगातार शराब के नशे में मारपीट और गाली-गलौच से त्रस्त होकर माँ, पत्नी और बच्चों ने मिलकर पिता की जान ले ली। यह घटना कांकेर जिले के नरहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मर्रामपानी की है। मृतक की पहचान भगवान सिंह के रूप में हुई है, जो लंबे समय से शराब का आदी था। बताया जा रहा है कि भगवान सिंह रोज शराब पीकर घर आता और अपनी माँ, पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था। उसकी इस आदत से पूरा परिवार मानसिक और शारीरिक रूप से बुरी तरह टूट चुका था। मंगलवार को भी भगवान सिंह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और एक बार फिर परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब परिवार के सदस्यों ने विरोध किया, तो उसने टंगिया से जान से मारने की धमकी दे दी। इस धमकी के बाद परिवार का सब्र टूट गया और गुस्से में आकर सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से भगवान सिंह की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान माँ, पत्नी, बहन और दोनों बच्चों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार, हत्या की मुख्य वजह मृतक की शराब की लत और रोजाना की हिंसा बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह घटना नशे की लत से टूटते परिवारों और उसके खतरनाक अंजाम की एक गंभीर मिसाल बन गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...