ChhattisgarhRaftaar News Cg

बस्तर में नक्सली तांडव! अगवा कर दो ग्रामीणों को मार डाला..पुलिस मुखबिरी का आरोप, पढ़िए पूरी खबर……..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बस्तर में सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई से बौखलाए नक्सलियों ने एक बार फिर निर्दोष ग्रामीणों को निशाना बनाया है। बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों का अपहरण कर उनकी निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद दोनों के शव गांव के पास फेंक दिए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। माओवादियों ने गांव में रहने वाले राजू कारम और मुन्ना माडवी को उनके घर से अगवा कर जंगल की ओर ले गए। वहां उन्हें पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर मौत के घाट उतार दिया। सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके के लिए रवाना हुआ और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

26 जनवरी को भी हुई थी हत्या…….

इससे पहले, भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के केशामुंडी गांव में 26 जनवरी की रात नक्सलियों ने ग्रामीण भदरू सोढ़ी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। माओवादी उसके घर में घुसे और मौके पर ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

बढ़ती पुलिस कार्रवाई से बौखलाए नक्सली……..

सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई से नक्सली दबाव में हैं। पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों का विश्वास सुरक्षाबलों पर बढ़ रहा है, जिससे नक्सली घबराए हुए हैं। अपनी दहशत बनाए रखने के लिए वे इस तरह की कायराना हरकतें कर रहे हैं। पुलिस ने घटना के बाद इलाके सर्चिंग ऑपरेशन तेज कर दिया हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...