ChhattisgarhRaftaar News Cg

18 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, पुलिस कार्रवाई से जुड़े तनाव का मामला……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी के अमलीडीह इलाके से एक बेहद दुखद और संवेदनशील घटना सामने आई है। मारुति रेसिडेंसी में रहने वाली 18 साल की अमीना पटेल ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अमीना इस बात से मानसिक रूप से काफी परेशान थी कि उसकी मां को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई थी। बताया जा रहा है कि इसी सदमे और डर के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। परिजनों ने पुलिस पर मानसिक दबाव और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक, अमीना के पिता महेंद्र पटेल के खिलाफ साल 2022 में मंदिर हसौद थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। कोर्ट द्वारा कई बार वारंट जारी किए जाने के बावजूद वह पेश नहीं हुए और फरार चल रहे थे। इसी मामले में पुलिस उनके बारे में जानकारी लेने के लिए उनकी पत्नी खिली पटेल को महिला थाने लेकर गई थी। मां के थाने जाने के कुछ समय बाद ही अमीना ने दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच अपने कमरे में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और तुरंत मेडिशाइन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमीना अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...