ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज रफ्तार बोलेरो ट्रक से टकराई, एक की मौत, दो गंभीर….

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के नेशनल हाईवे-43 पर बुधवार की दरमियानी रात भीषण सड़क हादसा हो गया। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के भाटामुड़ा पुलिया के पास तेज रफ्तार बोलेरो वाहन सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई। हादसे में बोलेरो सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बोलेरो चालक शराब के नशे में था और तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। इसी दौरान उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बोलेरो सीधे खराब हालत में सड़क किनारे खड़ी ट्रक के पीछे घुस गई। ट्रक पंचर होने के कारण खड़ी थी और चालक उस समय चक्का बदल रहा था। गनीमत रही कि वह ट्रक से कुछ दूरी पर था, जिससे उसकी जान बच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार तीनों युवक अंदर बुरी तरह फंस गए थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पत्थलगांव पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। हादसे में गंगा सिदार, निवासी करू महुआ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बोलेरो चालक विलास ठाकुर और राधापुर निवासी एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बोलेरो वाहन करू महुआ निवासी फिलिम खलखो का बताया जा रहा है। पुलिस ने सभी घायलों को सिविल अस्पताल पत्थलगांव पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गंगा सिदार को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...