ChhattisgarhRaftaar News Cg

अजीबो-गरीब मामला, मर चुका युवक क्रियाकर्म के दौरान लौटा घर, पुलिस के लिए बनी पहेली…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) सूरजपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक, जिसे मृत मानकर परिवार ने दफना दिया था, वह अपने ही क्रियाकर्म के दौरान जिंदा घर लौट आया। यह नजारा देखकर परिजन और ग्रामीण दंग रह गए। अब पुलिस के सामने यह मामला एक बड़ी चुनौती बन गया है कि आखिर कुएं में मिली लाश किसकी थी। दरअसल, बीते शनिवार को मानपुर क्षेत्र के एक कुएं में एक अज्ञात शव मिला था। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पहचान के लिए सूचना भेजी, जिसके बाद चंद्रपुर निवासी परिवार ने उस शव की पहचान अपने बेटे पुरुषोत्तम के रूप में की। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव परिजनों को सौंप दिया और विधिवत दफनाने की प्रक्रिया पूरी हुई। परिवार रीति-रिवाज के अनुसार क्रियाकर्म की तैयारी में जुटा था। इस बीच, जब रिश्तेदार अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि पुरुषोत्तम तो जिंदा अपने घर पर ही मौजूद है। यह देखकर परिजन और उपस्थित सभी लोग हैरत में पड़ गए। जिस बेटे का क्रियाकर्म चल रहा था, उसके जिंदा आने से घर में मातम की जगह खुशी और आश्चर्य का माहौल बन गया। अब पुलिस के लिए यह मामला एक अनसुलझी पहेली बन गया है। पुलिस ने पहले बंद की गई फाइल को दोबारा खोलते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मृतक के कपड़े और अन्य सामग्री पुलिस के पास सुरक्षित रखी गई है। इन्हीं आधारों पर कुएं में मिले शव की असली पहचान कराई जाएगी। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि परिवार शव पर दावा करेगा, तो शव को कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम और पहचान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ...