BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़ में कोर्ट परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) कई जिलों में न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। राजनांदगांव और बिलासपुर के न्यायालयों को अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी दिए जाने के बाद एहतियातन कोर्ट परिसरों को खाली करा लिया गया। इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता कोर्ट परिसर के अंदर और बाहर सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं। संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और आसपास के इलाकों की गहन जांच की जा रही है। राजधानी रायपुर की अदालतों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। यहां सुरक्षा जांच और निगरानी को और मजबूत किया गया है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके। पुलिस की साइबर सेल धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान और उसकी लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई है। फिलहाल किसी भी न्यायालय परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा कारणों से प्रदेशभर के कोर्ट परिसरों में हाई अलर्ट जारी है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...