Raftaar News Cg

बिलासपुर में आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों का काफी उमंग आ रहा नजर, विधानसभा चुनाव में बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार…!!डॉ.उज्जवला कर रही लगातार जनसंपर्क….?? 

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ करीब एक महीने से घर-घर जाकर के जनसंपर्क अभियान चला रही है, जिसमें डॉ.उज्वला कराडे महीने भर में शहर के अधिकतर वार्डों में जनसंपर्क कर चुकी हैं और विधानसभा के अधिकतर मतदाताओं तक अपनी पहुंच बना चुकी है, शहर के बाकी बचे वार्डों में भी जनसंपर्क कर अपनी पहुंच बनाने के लिए डॉक्टर उज्वला कराडे लगातार अथक प्रयास कर रही है।

इसी कड़ी में सोमवार को डॉक्टर उज्वला कराडे प्रदेश संयुक्त सचिव आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में शहर के वार्ड नंबर 61 पंडित देवकीनंदन नगर में जनसंपर्क किया गया। जनसंपर्क के दौरान डॉक्टर उज्वला कराडे व उनके साथियों ने वार्ड वासियों को दिल्ली व पंजाब में आम आदमी पार्टी द्वारा किए जा रहे, अच्छे कार्यों को बताया और आने वाले विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भी आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत से विजय बनाने के लिए विनती की, ताकि जो सुविधा दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी दे रही है, वही सुविधा बिलासपुर व छत्तीसगढ़वासियों को भी मिल सके। डॉ.उज्ज्वला कराडे ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान शहरवासियों में आम आदमी पार्टी के प्रति काफी उमंग उत्साह नजर आ रहा है और शहर वासी इस बार एक नए विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को काफी पसंद कर रहे हैं, उनका दावा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ही सरकार बनेगी। जनसंपर्क के दौरान युवा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र कुर्रे, ब्लॉक अध्यक्ष नेहा अली, वार्ड अध्यक्ष आजम मिर्जा, सह वार्ड अध्यक्ष प्रियंका रवानी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...