BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

300 करोड़ की अमृत योजना फेल; बिलासपुर में पेयजल संकट, घटिया पाइपलाइन पर कांग्रेस का बड़ा आरोप!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नगर पालिक निगम बिलासपुर में अमृत मिशन योजना के तहत पेयजल आपूर्ति की स्थिति बद से बदतर हो गई है। नेता प्रतिपक्ष भरत कुमार कश्यप के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद दल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए योजना में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया। पार्षदों का कहना है कि करीब 300 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद शहर के कई इलाकों में पिछले दो वर्षों से महीनों तक पानी नहीं मिल रहा। आरोप है कि पाइपलाइन विस्तार में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिससे बार-बार लीकेज और वाल्व खराब हो रहे हैं। वैकल्पिक व्यवस्था न होने से नागरिकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कांग्रेस पार्षदों ने दूषित पेयजल से महामारी फैलने की आशंका जताते हुए कलेक्टर से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर तत्काल सुधार और नियमित स्वच्छ जल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर...